बोकारो, अगस्त 9 -- Bokaro News: फुसरो, प्रतिनिधि। बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत फुसरो नप के भूत बंगला स्थित महावीर मंदिर के विपरीत बनारसी स्वीट्स के सह संचालक 37 वर्षीय उपेंद्र यादव बीते एक अगस्त से लापता हैं। नौ दिन बीत जाने के बाद भी कोई पता नहीं चल सका। अनहोनी की आशंका से परिजन चिंतित हैं। बनारसी स्वीट्स के संचालक बड़े भाई योगेंद्र यादव ने बेरमो थाना में सनहा दर्ज कराया और प्रशासन से अनुरोध किया कि उनके भाई को जल्द से जल्द खोज निकाले। वही क्षेत्र वासियों से आग्रह किया कि मेरे भाई का सुराग बताएं, उन्हें पुरस्कार दिया जाएगा। बताया कि किसी तरह की कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। सभी रिश्तेदार, सगे संबंधी व पहचान वाले से पूछताछ किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...