बोकारो, जुलाई 17 -- Bokaro News: दामोदा। स्वामी विवेकानंद शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय करमाटांड़ में आयोजित व्यंजन स्पर्धा में अव्वल आने वाले समूहों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार दिए गये। उदघाटन कालेज के निदेशक मुखलाल महतो, सचिव प्रमिला देवी व प्राचार्य डॉ मनीष कुमार शुक्ल ने संयुक्त रूप से किया। सचिव ने कहा कि कालेज परिसर में व्यंजन स्पर्धा प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं के बीच स्वच्छ और रचनात्मक खाना पकाने के तरीके को बढ़ावा देना है। प्राचार्य ने कहा कि किताबी शिक्षा के साथ-साथ ऐसे आयोजनों से नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक कौशल भी बढ़ते हैं। प्रो प्रेमा सुमन कुल्लु, प्रो अंजना ज्योति एक्का, प्रो कुलदीप महतो, प्रो संजय कुमार महतो, प्रो निकिता मिश्रा, प्र...