बोकारो, अक्टूबर 9 -- Bokaro News: वेदांता ईएसएल में कार्यरत बुढ़ीबिनोर गांव निवासी बॉबी दियोल राय की इलाज के दौरान मौत के बाद बुधवार को मुआवजा और नियोजन की मांग को लेकर परिजन व समर्थक सड़क पर उतर गए। आक्रोशित लोगों ने इलेक्ट्रोस्टील वेदांता के फोरलेन मार्ग को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से फोरलेन पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया, जबकि कंपनी की परिवहन व्यवस्था भी प्रभावित हुई। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मृतक के परिजनों की मांग है कि परिवार को उचित मुआवजा देने के साथ आश्रित को नियोजन दिया जाए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक कंपनी प्रबंधन उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं करता, तब तक सड़क जाम जारी रहेगा। फिलहाल मुआवजा और नियोजन को लेकर कंपनी प्रबंधन तथा परिजनों के बीच क...