बोकारो, जुलाई 28 -- Bokaro News: कसमार प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बगदा में अभिभावकों एवं ग्रामीणों की बैठक आयोजित कर विद्यालय प्रबंध समिति का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक में सुनीता देवी को समिति का अध्यक्ष, राजेश्वर नायक को उपाध्यक्ष तथा विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार दास को पदेन सचिव की जिम्मेदारी दी गयी। समिति में पंचायत समिति सदस्य मौ भट्टाचार्य सहित रीना देवी, आशा कुमारी, गंगासागर साव, बबीता देवी, लक्ष्मी देवी, पिंकी देवी, गुड़िया देवी, गुड्डी देवी, शशि देवी, सीमा कुमारी, विकास कुमार महतो, रजनीकांत चक्रवर्ती, गंगाधर महतो, संजय महतो, जयदेव स्वर्णकार, मुकेश कपरदार समेत अन्य सदस्यों को शामिल किया गया। बैठक के दौरान विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति बढ़ाने, आधारभूत सुविध...