Bokaro News: वृद्धा-विधवा पेंशन लंबित, माले ने दी आंदोलन की चेतावनी
बोकारो, अक्टूबर 14 -- पेंशन भुगतान में देरी पर नाराजगी Bokaro News: गोमिया, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन का आठ माह से भुगतान नहीं होने पर भाकपा माले ने नाराजगी जताते हुए अविलंब राशि जारी करने की मांग की है। बुधवार को साड़म पश्चिमी पंचायत की मुखिया सह भाकपा माले की महिला नेत्री शोभा देवी और पार्टी के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद यादव ने केंद्र सरकार से पेंशनधारियों को जल्द भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की। मुखिया ने कहा कि आठ माह बीत जाने के बावजूद वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन का भुगतान नहीं होने से लाभुकों के समक्ष गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। कई बुजुर्ग और विधवा महिलाएं दवा, इलाज तथा रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पेंशन की राशि पर निर्भर हैं। भुगतान नहीं होने के कारण उनके सामने भुखमरी जैसी स्थिति पैदा हो गई है। उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.