बोकारो, अगस्त 31 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार स्थित गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो के आवासीय कार्यालय में सोमवार को पेटरवार, कसमार और गोमिया प्रखंड के कई वृद्ध एवं विधवा पेंशन भोगी लाभुक महिलाओं ने पूर्व विधायक से पेंशन राशि उपलब्ध कराने की मांग को लेकर पूर्व विधायक आवास में बैठ गई। पेंशन भोगी महिलाओं ने पूर्व विधायक से कहा कि पिछले छह महीनों से वृद्धा पेंशन की राशि नही मिली है। वृद्धा पेंशन की राशि नही मिलने के कारण दवा, दारू कराने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पेंशन भोगियों ने कहा कि वृद्धा पेंशन का राशि नही मिलने के कारण हमलोगों को दूसरे के आगे हाथ फैलाने पर विवश होना पड़ रहा है। लाभुकों की समस्या को लेकर पूर्व विधायक लंबोदर महतो ने राज्य के मुख्य सचिव एवं विभागीय सचिव से बात की। पूर्व विधायक से फरिय...