बोकारो, अक्टूबर 12 -- Bokaro News: राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के दर्जनों लाभुकों ने जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष देवाशीष मंडल के भोजुडीह स्थित आवासीय कार्यालय प्रांगण में उपस्थित होकर माह दिसम्बर 2025 से पेंशन नहीं मिलने के कारण अपनी परेशानियों से अवगत कराया। उपायुक्त के नाम मंडल को पत्र को सौंप कर शीघ्र पैंशन भुगतान करने की मांग की। इस संबंध में मंडल ने बताया कि राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार दोनों की भागीदारी से लाभुकों को प्रति माह 1000/- रुपए मिलता है। उन्होंने बताया कि खासकर यह योजना इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री काल में समाज के वयोवृद्ध महिला पुरुषों को, विकलांगों को एवं विधवाओं को सहारा के रूप में यह योजना चालू किया गया था। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: पेंशन नहीं मिलने से वृद्धा, विधवा एव...