बोकारो, अगस्त 31 -- Bokaro News: विहंगम योग संस्थान कोयलांचल समाज के सदस्यों की बैठक कथारा चार नंबर स्थित दुर्गा मंडप परिसर में की गई। आगामी 6 सितंबर को आफिसर्स क्लब में आयोजित संत प्रवर विज्ञान देव के आगमन को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गयी। इस दौरान संस्थान के प्रतिनिधियों ने शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति को दिया। संस्थान के प्रतिनिधि केपी सिंह, नीलकंठ रविदास व प्यारेलाल यादव ने बताया कि संत प्रवर विज्ञान देव कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यात्रा के कथारा पहुंचेंगे। अजय कुमार सिंह, आनंद केसरी, रामभरोस राम, जानकी यादव, वासुदेव यादव, मनोज कुमार, रमेश ठाकुर, हीरालाल गुप्ता, दशरथ मोदी, मनोज महतो, साधु तुरी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...