बोकारो, अगस्त 14 -- Bokaro News: विस्थापित नौजवान संघर्ष मोर्चा के पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जैनामोड़ स्थित बाबा तिलका मांझी चौक में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर विरोध प्रदर्शन किया गया। मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार महतो के नेतृत्व में बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा एवं उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार की तस्वीर लगाकर प्रतीकात्मक श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त, डीडीसी, डीपीएलआर निदेशक, विशेष भू-अर्जन पदाधिकारी तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुनर्वासित भूमि की दलाली बंद करने की मांग उठाई। अरुण महतो ने कहा कि यह कार्यक्रम बोकारो में पदस्थापित उन अधिकारियों के खिलाफ प्रतीकात्मक विरोध है, जिन पर उन्होंने भ्रष्टाचार और पद की गरिमा से समझौता करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विस्था...