Bokaro News: विस्थापित नेता व झारखंड आंदोलनकारी नहीं रहे
बोकारो, जुलाई 6 -- Bokaro News: गोमिया, प्रतिनिधि। टीटीपीएस ललपनिया जाला विस्थापित समिति के पूर्व अध्यक्ष सह विस्थापित आंदोलन के वरिष्ठ नेता सह झारखंड आंदोलनकारी वयोवृद्ध बीरबल मांझी का शनिवार की रात निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही ललपनिया सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। वे अपने समय के एक जुझारू और सम्मानित विस्थापित नेता थे। उन्होंने मुआवजा, नियोजन और विस्थापितों के अधिकारों के लिए लंबे समय तक संघर्ष किया तथा उनकी आवाज बनकर हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़े रहे। वे टीटीपीएस विस्थापित नियोजन समिति के महत्वपूर्ण सदस्य भी रहे और विस्थापितों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर सक्रिय रहे। यह भी पढ़ें- Bokaro News: 10 जुलाई को बोकारो डीसी आवास का घेराव उनका निधन विस्थापित समाज और पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.