Bokaro News: विस्थापितों को हक नहीं मिला तो शक्ति प्रदर्शन : सांसद
बोकारो, जुलाई 12 -- Bokaro News: दामोदा, प्रतिनिधि। गत 29 जून को दुग्दा बस्ती के विस्थापित जिंदल कंपनी को मांग पत्र देने जा रहे ग्रामीणों को एक सोची समझी साजिश के तहत मारपीट करवाया गया जो बिल्कुल गलत व निंदनीय है। यह बातें गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने दुग्दा स्थित आवासीय कार्यालय में कही। उस घटना में दो तीन ग्रामीणों का हाथ पैर टूट गया है। कहा कि विस्थापितों के हक अधिकार को दबाने का प्रयास किया गया है, जबकि हर किसी को अपनी मांग रखने का संवैधानिक अधिकार है। सांसद ने जिला प्रशासन, दुग्दा कोल वाशरी प्रबंधन एवं जिंदल कंपनी से अपील करते हुए कहा कि 16 जुलाई तक उनकी मांगों पर पहल करें अन्यथा 18 जुलाई को दुग्दा क्षेत्र के विस्थापितों के साथ कदम से कदम मिलाकर शक्ति प्रदर्शन कर उनका वाजिब हक अधिकार दिलाने का काम किया जाएगा। यह भी पढ़ें- विस्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.