बोकारो, अक्टूबर 15 -- Bokaro News: बोकारो इस्पात प्लांट के विस्थापितों के रोजगार, अधिकार और सम्मान की मांग को लेकर टू टैंक गार्डन में जारी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को कांग्रेस संगठन का समर्थन मिलने लगा है। बोकारो विधायक श्वेता सिंह के समर्थन में चल रहे आंदोलन को मजबूती देने के लिए झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू और कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने पहल की है। दोनों नेताओं ने विस्थापितों की मांगों को राज्य और केंद्र सरकार तक पहुंचाने के लिए अलग-अलग स्तर पर कार्रवाई का आग्रह किया है। इससे विस्थापितों के आंदोलन को राजनीतिक समर्थन मिलने की उम्मीद बढ़ी है। झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र लिखकर पार्टी के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और संगठन के अन्य पदाधिकारियों को आंदोलन में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चि...