Bokaro News: विस्तार परियोजना में स्थानीय उद्योगों को मिले अधिक अवसर : चैंबर
बोकारो, अगस्त 27 -- Bokaro News: बोकारो, वरीय संवाददाता। बोकारो चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष मनोज चौधरी के नेतृत्व में बोकारो इस्पात संयंत्र के प्रभारी निदेशक प्रियरंजन से मुलाकात कर संयंत्र व शहर के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। अध्यक्ष ने विस्तार परियोजना की प्रगति पर प्रबंधन को बधाई देते हुए अतिरिक्त भूमि के योजनाबद्ध उपयोग और खाली भवनों से राजस्व सृजन की मांग की। महामंत्री राजकुमार जायसवाल ने प्लांट लेवल कमेटी में चैंबर को प्रतिनिधित्व देने की मांग की। उन्होंने बियाडा की औद्योगिक इकाइयों के लिए स्पष्ट नीति बनाने और विस्तार परियोजना में स्थानीय उद्योगों की भागीदारी बढ़ाने का आग्रह किया। स्थानीय इकाइयों को कम से कम 10 लाख रुपये तक के कार्यादेश तथा पीपीएस के माध्यम से वस्तुओं व सेवाओं की खरीद में प्राथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.