बोकारो, जुलाई 11 -- Bokaro News: चंदनकियारी। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चंदनकियारी में जनसंख्या स्थिरता अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अजय कुमार वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद उन्होंने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की। यह अभियान 11 जुलाई से 10 अगस्त 2026 तक संचालित किया जाएगा। इस दौरान परिवार नियोजन एवं जनसंख्या स्थिरता को लेकर व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। बीडीओ अजय कुमार वर्मा ने अभियान की सफलता के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और लोगों से परिवार नियोजन अपनाने की अपील की। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: बहरागोड़ा सीएचसी में विश्व जनसंख्या स्थिरता दिवस के उपलक्ष पर कैंप का शुभारंभ उन्ह...