Bokaro News: विश्व आदिवासी दिवस पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा, मेधावियों व मांझी हड़ाम होंगे सम्मानित
बोकारो, जुलाई 22 -- Bokaro News: जैनामोड़ स्थित बिरसा सामुदायिक भवन में मंगलवार को आदिवासी विकास मंच की बैठक अध्यक्ष अमित सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम और पारंपरिक तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम की तैयारियों और रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी तेज, आदिवासी अधिकारों को लेकर प्रधानमंत्री को सौंपा जाएगा मांग पत्रबैठक में चर्चा बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने विश्व आदिवासी दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिवस आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा, इतिहास और अस्मिता का प्रतीक है। साथ ही यह नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर भी है। बैठक में निर्णय लिया गया कि विश्व आदिवासी दिवस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.