बोकारो, सितम्बर 17 -- Bokaro News: विश्वकर्मा पूजा को लेकर बोकारो शहर में तैयारियां पूरी कर ली गई है। गुरूवार को विभिन्न पूजा स्थलों व प्रतिष्ठानों में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की जाएगी। इसे लेकर सेक्टरों के साथ औद्योगिक क्षेत्रों में स्थित पूजा स्थलों पर पंडाल, सजावट व विद्युत साज-सज्जा का काम देर रात तक जारी रहा। कई स्थानों पर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। पूजा को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल है। यह भी पढ़ें- Godda News: विश्वकर्मा पूजा को लेकर हनवारा बाजार में बढ़ी चहल-पहल सजने लगीं दुकानेंपूजा पंडाल की सजावट विश्वकर्मा पूजा के मद्देनजर शहर के बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। पूजा पंडालों की सजावट के लिए रंग-बिरंगे फूल, झालर, लाइट, सजावटी सामान व अन्य सामग्री की खरीदारी की गई। इसके साथ ही प...