बोकारो, अक्टूबर 12 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने संगठन को मजबूत बनाने और झारखंड में राजनीतिक गतिविधियों को गति देने की दिशा में विपिन कुमार सिन्हा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। बोकारो निवासी विपिन कुमार सिन्हा को पार्टी का झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें बोकारो और गिरिडीह जिले का प्रभारी भी बनाया गया है। मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील चौबे के बोकारो प्रवास के दौरान यह नियुक्ति की गई। पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष हरे कृष्ण महाराज ने विपिन कुमार सिन्हा को नई जिम्मेदारी सौंपी। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद विपिन कुमार सिन्हा से बोकारो और गिरिडीह में संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने व पार्टी की नीतियों और विचारों को जन-जन ...