बोकारो, जुलाई 2 -- Bokaro News: जैनामोड़, प्रतिनिधि। बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह की पहल पर जरीडीह प्रखंड अंतर्गत गायछंदा पंचायत के पाथुरिया निवासी दिव्यांग रामानुज मुखर्जी को इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई गई। गुरुवार को जिला प्रशासन ने सीएसआर मद से यह ट्राई साइकिल प्रदान की। जानकारी के अनुसार क्षेत्र भ्रमण के दौरान विधायक कुमार जयमंगल सिंह की नजर रामानुज मुखर्जी की समस्या पर पड़ी थी। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जिला प्रशासन को आवश्यक अनुशंसा भेजी थी। विधायक की पहल और प्रशासनिक कार्रवाई के बाद रामानुज को इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई गई, जिससे उनके आवागमन में काफी सहूलियत होगी। इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल मिलने पर रामानुज मुखर्जी और उनके परिजनों ने खुशी व्यक्त करते हुए विधायक कुमार जयमंगल सिंह तथा जिला प्रशासन के...