Bokaro News: विद्युत नगरी चंद्रपुरा व आसपास धूमधाम से मना दशहरा
बोकारो, अक्टूबर 21 -- Bokaro News: चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। विद्युतनगरी चंद्रपुरा व आसपास के ग्रामीण इलाके में दशहरा धूमधाम से मना। चंद्रपुरा डीवीसी कालोनी के पश्चिम पल्ली, आदि पल्ली, थाना मैदान, स्टेशन बाजार व झरनाडीह सहित नर्रा, पपलो, तेलो आदि में विधि-विधान के साथ मां की पूजा हुई। नवमी के दिन चंद्रपुरा पहाड़ी स्थित कमला माता मंदिर में नव कन्या भोजन व भंडारा का आयोजन किया गया। जिप सदस्य नीतू सिंह, मुखिया अनिता कुमारी, मंदिर कमेटी के सुधीर कुमार, प्रेम कुमार, भागीरथ वर्मा व विनोद सिन्हा सहित मंदिर कमेटी के पदधारियों व चंद्रपुरावासियों ने भाग लिया। मंगलवार को नर्रा, तेलो व भंडारीदह में रावण दहन किया गया जबकि चंद्रपुरा पश्चिम पल्ली तथा दुग्दा सेंट्रल में बुधवार को रावण दहन हुआ। यह भी पढ़ें- Kodarma News: धूमधाम से मना दशहरा का त्योहार, कहीं रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.