Bokaro News: विद्युतनगरी में सोहराय, दिवाली व छठ की हो रही तैयारी
बोकारो, नवम्बर 3 -- Bokaro News: चंद्रपुरा। विद्युतनगरी चंद्रपुरा, दुगदा, भंडारीदह तथा आसपास के ग्रामीण इलाके में सोहराय, दिवाली और छठ पर्व को लेकर तैयारी की जा रही है। इन त्योहारों को लेकर बाजार के दुकानदारों ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। सोहराय को लेकर यहां के गांवों में घर-आंगन को सजाया जा रहा है। मिट्टी के घरों व इसके दिवारों को विशेष रूप से सजाया जा रहा है। सभी जगह रंग-रोगन का काम जारी है। महिलाएं इसमें अपनी भूमिका निभा रही हैं। धनतेरस व दिवाली को लेकर चंद्रपुरा बाजार में दुकानें सजाई जा रही है। हर बार की तरह बर्तन की दुकानें धनतेरस पर थाना मैदान में लगेगी। चंद्रपुरा के गांवों में किसानों द्वारा खलियान का भी काम किया जा रहा है। दिवाली के मौके पर किसान अपने खेत की धान काटकर खलियान तक लाते हैं। यह भी पढ़ें- Bokaro News: दीपावली की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.