Bokaro News: विद्यालय की गतिविधियों का किया निरीक्षण, शिक्षकों को दिए कई सुझाव
बोकारो, अगस्त 21 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार स्थित पूज्य तपस्वी श्री जगजीवन जी महाराज ज्योति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की शैक्षणिक व अन्य गतिविधियों का प्रांत के निर्देश पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर भूली नगर की प्रधानाचार्य रंजना सिंह और भूतगढ़िया की प्रधानाचार्य कंचन माला ने निरीक्षण किया। दोनों प्रधानाचार्यों ने विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों, कक्षाओं और पठन-पाठन व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों की कॉपियों की नियमित और गंभीरता से जांच करने की सलाह दी। उन्होंने पंचपरिवर्तन के माध्यम से शिक्षा देने, प्रत्येक विषय की कॉपी पर कवर लगाने और कॉपियों में 33 प्रतिशत हस्ताक्षर सुनिश्चित करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.