Bokaro News: विद्यार्थियों में पुरस्कार वितरण किया गया
बोकारो, अक्टूबर 27 -- Bokaro News: दामोदा। समाज में शिक्षा की ज्योति जलाने और गरीब मेधावी बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मंगलवार को दुग्दा के टी मोड़ स्थित फ्रोंट पब्लिक स्कूल में पुरस्कार वितरण किया गया। क्षेत्र के समाजसेवी रुपलाल ठाकुर द्वारा विद्यालय में हुए रीडिंग प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को कापी, पेंसिल व रबर का वितरण किया गया। विद्यालय के निदेशक सह प्रधानाध्यापक विनोद कुमार नापित ने समाजसेवी रूपलाल ठाकुर का आभार व्यक्त किया। सहायक शिक्षक अरुण कुमार महतो, गणेश उपाध्याय, पूनम कुमारी, प्रीति कुमारी, पूजा कुमारी, यशोदा कुमारी, सुमन, सरिता व रिया समेत छात्र-छात्राएं मौजूद थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.