Bokaro News: वित्तीय समावेशन शिविर में 100 लोगों ने लिया भाग
बोकारो, नवम्बर 4 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। आम नागरिकों को बैंकिंग सुविधाओं व केंद्र सरकार की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से पिंड्राजोरा में बैंक ऑफ इंडिया की ओर से वित्तीय समावेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 100 लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बैंक ऑफ इंडिया की जोनल मैनेजर डॉ. पल्लवी कुमारी उपस्थित रहीं। मौके पर एलडीएम, बोकारो, वित्तीय समावेशन प्रभारी, वित्तीय साक्षरता केंद्र के प्रतिनिधि तथा बैंक ऑफ इंडिया, पिंड्राजोरा शाखा के शाखा प्रबंधक सहित अन्य बैंक अधिकारी मौजूद रहे। शिविर के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं बैंकिंग सेवाओं के तहत लोगों को लाभान्वित करने के लिए आवेदन एवं अन्य प्रक्रियाएं पूरी की गईं। यह भी पढ़ें- Bokaro News: पिंड्राजोरा में वित्तीय समावेशन शिविर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.