बोकारो, जुलाई 16 -- Bokaro News: बोकारो प्रतिनिधि। सैम्फोर्ड इंटरनेशनल अकादमी में गुरुवार को कक्षा 10 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। अकादमी के निदेशक अरुण कुमार ने छात्रों को सही करियर चयन के महत्व से अवगत कराया। एलायंस यूनिवर्सिटी के रीजनल मैनेजर अजय कुमार ने विद्यार्थियों को रुचि के अनुरूप करियर चुनने की सलाह देते हुए कहा कि सही निर्णय समय और धन दोनों की बचत करता है। वहीं कलिंगा यूनिवर्सिटी के जूलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार ने शैक्षणिक एवं व्यावसायिक भविष्य को लेकर मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में एलायंस,कलिंगा,अपोलो कॉलेज,एमआईटी वर्ल्ड पीस व पिंपरी चिंचवड़ यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधि शामिल हुए। यह भी पढ़ें- DU के छात्रों के लिए नौकरी और इंटर्नशिप ...