Bokaro News: विज्ञापन विश्व एमएसएमई दिवस पर 17 उद्यमी सम्मानित
बोकारो, जुलाई 2 -- Bokaro News: बोकारो प्रतिनिधि। गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसायटी टेक्निकल कैम्पस, कांड्रा में विश्व एमएसएमई दिवस एवं उद्यमी सम्मान समारोह-2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन झारखंड स्मॉल टाइनी सर्विस बिजनेस एंटरप्राइजेज एसोसिएशन (जेएसटीएसबीईए) बोकारो ने चतुर्भुज राजेश्वरी फाउंडेशन के सहयोग से किया। समारोह का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों के योगदान को सम्मानित करना न स्वरोजगार को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में 17 सफल उद्यमियों को "उद्यमी सम्मान-2026" से सम्मानित किया गया। संस्थान अध्यक्ष तरसेम सिंह ने युवाओं से उद्यमिता को रोजगार के सशक्त विकल्प के रूप में अपनाने का आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.