बोकारो, अक्टूबर 28 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी में मंगलवार को कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी अंडर-23 के चार दिवसीय मुकाबले में झारखंड ने असम के खिलाफ पहले दिन 58 रनों की बढ़त हासिल कर ली। असम की टीम पहली पारी में 99 रन पर सिमट गई। जवाब में झारखंड ने दो विकेट पर 162 रन बना लिए थे। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी असम की टीम झारखंड के स्पिन गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। विकास यादव ने 17 रन देकर छह विकेट झटके, जबकि अभिषेक यादव ने दो और हर्ष राज व ईशान ओम ने एक-एक विकेट लिया। असम की ओर से आयुष्मान मालाकार ने सर्वाधिक 23 रन बनाए। झारखंड की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और 42 रन पर दो विकेट गिर गए। इसके बाद यश भगत और नकुल यादव ने तीसरे विकेट के लिए नाबाद 120 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया...