Bokaro News: विकसित भारत युवा संसद में रजनी कुमारी प्रथम
बोकारो, नवम्बर 4 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। मंगलवार को सेक्टर 5 स्थित बोकारो महिला महाविद्यालय में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत, बोकारो की ओर से विकसित भारत युवा संसद 2027 का जिला स्तरीय आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय एक राष्ट्र, एक चुनाव था। मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार व महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ नीलिमा मिश्रा उपस्थित रहीं। प्रतियोगिता में युवाओं ने विषय के पक्ष-विपक्ष में अपने तर्क प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल ने रजनी कुमारी को प्रथम, गुलनार निखत को द्वितीय व ईशा उपाध्याय को तृतीय स्थान दिया। तीनों चयनित प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: विकसित भारत युवा संसद-2027 की जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित, तीन का राज्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.