Bokaro News: वाल्मीकि जयंती पर विचार सह काव्य गोष्ठी आयोजित
बोकारो, अक्टूबर 28 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु मंदिर सेक्टर 2ए में महर्षि वाल्मीकि जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विचार सह काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दयानंद सिंह ने व मंच का संचालन ब्रह्मानंद गोस्वामी ने किया। दयानंद सिंह ने महर्षि वाल्मीकि के प्रेरणादायी जीवन और उनकी साहित्यिक कृतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा संस्कृत के आदिकवि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना कर मानव समाज को धर्म, मर्यादा और कर्तव्य का संदेश दिया। उनका जीवन अन्याय और अज्ञान से निकलकर ज्ञान की राह पर चलने की प्रेरणा देता है। रामायण आज भी समाज को आदर्श जीवन जीने की सीख देती है। कार्यक्रम के दूसरे चरण में काव्य गोष्ठी आयोजित हुई। इसमें ज्योति वर्मा ने जीवन की व्यथा, वकील दीक्षित ने हास्य-व्यंग्य, राखी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.