Bokaro News: वार्ड 27 में बिजली पोल से नाली जाम, जलजमाव से बढ़ी परेशानी
बोकारो, अगस्त 18 -- Bokaro News: चास प्रतिनिधि। चास नगर निगम के वार्ड 27 में बिजली विभाग की ओर से नया बिजली पोल लगाए जाने के बाद स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। पोल लगाए जाने से नाली की निकासी बाधित हो गई है, जिसके कारण सड़क किनारे जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो रही है। नाली का पानी नहीं निकलने से आसपास गंदगी और दुर्गंध फैल रही है। इससे स्थानीय लोगों के साथ राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्लावासियों के अनुसार, हल्की बारिश होते ही सड़क किनारे पानी जमा हो जाता है। लंबे समय तक पानी जमा रहने के कारण आवागमन प्रभावित होता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली पोल लगाने के दौरान नाली की निकासी व्यवस्था का ध्यान नहीं रखा गया। पोल के कारण पानी के बहाव का रास्ता अवरुद्ध हो गया है。
लगातार बारिश हुई तो घरों में घुस सकता है पानी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.