Bokaro News: वार्ड- 34 जर्जर सड़क से बढ़ी परेशानी, बारिश में कीचड़ से गुजरने को मजबूर लोग
बोकारो, नवम्बर 24 -- Bokaro News: चास नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 34 में प्राथमिक विद्यालय गुरुद्वारा के समीप मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति से स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश है। सड़क की मरम्मत नहीं होने से रोजाना आवागमन करने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस सड़क से बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना होता है। इसके बावजूद लंबे समय से सड़क की स्थिति में सुधार नहीं किया गया है। हल्की बारिश होते ही पूरी सड़क कीचड़मय हो जाती है। इससे पैदल चलने वाले राहगीरों के साथ बाइक और साइकिल सवारों को भी परेशानी होती है। कई बार फिसलन के कारण लोग दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की बदहाली के कारण बच्चों और बुजुर्गों को भी आवागमन में दिक्कत होती है। स्थानीय निवासी जितेंद्र महतो ने कहा कि नगर निगम को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.