Bokaro News: वार्ड सदस्य मीना मुखर्जी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
बोकारो, अगस्त 29 -- Bokaro News: कसमार प्रखंड के पोंडा पंचायत अंतर्गत धधकिया गांव की वार्ड सदस्य मीना मुखर्जी (68) का गुरुवार की रात निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शुक्रवार को खांजो नदी स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर ग्रामीणों, पंचायत प्रतिनिधियों और शुभचिंतकों की भीड़ उमड़ पड़ी। मीना मुखर्जी वर्ष 2022 के पंचायत चुनाव में निर्विरोध वार्ड सदस्य चुनी गई थीं। अपने कार्यकाल के दौरान वह सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाती थीं। उनके निधन पर पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने गहरा शोक व्यक्त किया। लोगों ने कहा कि मीना मुखर्जी के निधन से गांव ने एक सक्रिय, संवेदनशील और जनसमर्पित जनप्रतिनिधि खो दिया है। सामाजिक कार्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.