Bokaro News: वारंटी अभियुक्त पुराने मामले में गिरफ्तार, भेजा गया जेल
बोकारो, अक्टूबर 8 -- Bokaro News: कसमार थाना क्षेत्र के तेलमुंगा निवासी वारंटी अभियुक्त धनंजय जायसवाल को एक पुराने मामले में कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। कसमार थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियुक्त के खिलाफ न्यायालय में सीपी वाद केस का मामला 2007 में मामला दर्ज था। इस पुराने मामले में वह काफी समय से फरार चल रहा था और न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया था। कसमार थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे धर दबोचा। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कसमार थाना क्षेत्र में फरार वारंटियों और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.