बोकारो, जुलाई 20 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय जनता दल के झारखंड प्रदेश महासचिव बहादुर सिंह यादव की ओर से शिक्षाविद् व सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को प्रदर्शन स्थल से हटाने की कड़ी निंदा की गई है। उन्होंने कहा कि यह सरकार की दमनकारी, तानाशाही व लोकतंत्र विरोधी सोच का उदाहरण है। उनका कहना है कि लाखों छात्रों व युवाओं के भविष्य के लिए शांतिपूर्ण आंदोलन कर आवाज उठाने वाले सोनम वांगचुक को प्रदर्शन स्थल से हटाने से लोकतांत्रिक अधिकारों, अभिव्यक्ति की आजादी व संविधान पर सीधा हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए इस तरह के कदम उठा रही है। यह भी पढ़ें- सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरा कई संगठन बहादुर सिंह यादव ने कहा कि वांगचुक ने अपना जीवन शिक्षा, पर्यावरण व युवाओं के हित में समर्पित किया ह...