बोकारो, सितम्बर 16 -- Bokaro News: प्रखंड अंतर्गत कोह पंचायत के गुंदली गड्ढा से अरजुवा पंचायत के मेरुदारु कच्चे केनाल पथ आधा किलोमीटर पथ का निर्माण नही होने के कारण कई गांवों के लोगों को बरसात के दिनों में आवागमन करने में काफी कठिनाइयों का सामना करने के बावजूद वर्षों बाद भी पक्की सड़क का निर्माण नही हो पाया। महज आधा किलोमीटर पथ का निर्माण वर्षों बाद भी नही होने के कारण ग्रामीणों को कीचड़ भरे कच्ची सड़क पर चलने को विवश होना पड़ रहा है, जिससे कई गांवों के दो हजार से ज्यादा आबादी प्रभावित हो रही है। इस संबंध में कई बार ग्रामीणों ने गोमिया विधानसभा क्षेत्र के कई विधायकों से सड़क बनाने की फरियाद कर चुके है, उसके बावजूद मात्र आधा किलोमीटर सड़क का निर्माण नही हो पाया, जिसके कारण ग्रामीणों को आवागमन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

सड़क...