Bokaro News: वज्रपात के दौरान मवेशी की मौत
बोकारो, अगस्त 11 -- Bokaro News: नावाडीह। प्रखंड के ऊपरघाट स्थित पेंक नारायणपुर थाना अंतर्गत बरई पंचायत के असनाटांड़ में सोमवार की दोपहर हल्की बारिश के साथ वज्रपात के दौरान किसान के एक मवेशी की मौत हो गई। किसान सूरत महतो ने कहा कि बारिश में मवेशी एक महुआ पेड़ के नीचे खड़ा था, उसी दौरान वज्रपात से पेड़ की डाल मवेशी पर गिर गई। जानकारी मिलते ही मुखिया विजय कुमार रवि ने पहुंचकर सीओ अभिषेक कुमार व पशुपालन विभाग इसकी जानकारी देकर आपदा के तहत मुआवजा की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.