Bokaro News: लोहा मंडी में ट्रक चालकों के लिए स्वास्थ्य व एचआईवी जांच शिविर, 70 लोगों ने उठाया लाभ
बोकारो, अगस्त 9 -- Bokaro News: चास स्थित लोहा मंडी परिसर में रोटरी क्लब चास की ओर से ट्रक चालकों, सहचालकों और कर्मचारियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य एवं एचआईवी जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ट्रांसपोर्ट क्षेत्र से जुड़े लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराना था। वन स्टॉप सेंटर संस्था के सहयोग से आयोजित शिविर में एचआईवी जांच, स्वास्थ्य परामर्श तथा आभा कार्ड बनाने की सुविधा दी गई। कार्यक्रम संयोजक सिद्धार्थ पारख ने कहा कि स्वास्थ्य सबसे बड़ी संपत्ति है और नियमित जांच से कई गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान संभव है। रोटरी क्लब चास के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने कहा कि ट्रक चालक देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, इसलिए उनके स्वास्थ्य की देखभाल जरूरी है। शिविर में 70 ट्रक चालकों एवं सहचालको...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.