बोकारो, अक्टूबर 10 -- Bokaro News: जिला प्रशासन की जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता एवं आमजनों को सुलभ न्याय उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता के तहत शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में हम आपको सुनते हैं, लोक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपायुक्त अजय नाथ झा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। कार्यक्रम में 33 मामलों पर सुनवाई की गई तथा संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई को लेकर निर्देश दिए गए। लोक संवाद के दौरान लोगों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया। उपायुक्त ने कहा कि जनता की समस्याओं को सुनना और उनका उचित समाधान सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: जनता दरबार में विभिन्न विभागों से...