Bokaro News: लोक संवाद में उपायुक्त ने 32 मामलों पर की सुनवाई
बोकारो, सितम्बर 19 -- Bokaro News: जिला प्रशासन द्वारा आमजनों की समस्याओं को सीधे सुनने और उनके समाधान की दिशा में पहल के तहत शुक्रवार को हम आपको सुनते हैं (लोक संवाद) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें पदाधिकारियों के समक्ष रखीं। कुल 32 मामलों पर सुनवाई की गई। लोक संवाद के दौरान आमजनों ने भूमि एवं राजस्व, पेंशन, आवास, शिक्षा, पेयजल, सड़क, विद्युत, सामाजिक सुरक्षा समेत विभिन्न विषयों से संबंधित समस्याओं को रखा। उपायुक्त ने सभी मामलों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। संबंधित विभागों को प्राप्त आवेदनों की जांच करते हुए समयबद्ध तरीके से कार्रवाई कर वस्तुस्थिति से अवगत कराने का निर्देश दिया। जिला प्रश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.