Bokaro News: लोक संवाद में उपायुक्त ने सुनीं 37 शिकायतें, त्वरित निष्पादन का निर्देश
बोकारो, जुलाई 18 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को आयोजित हम आपको सुनते हैं (लोक संवाद) कार्यक्रम में उपायुक्त अजय नाथ झा ने आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों की सुनवाई की। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने व्यक्तिगत तथा जनहित से जुड़े कुल 37 आवेदन उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किए। प्राप्त आवेदनों में भूमि एवं राजस्व, अतिक्रमण, सामाजिक सुरक्षा, पेंशन, राशन कार्ड, पेयजल, विद्युत, आवास, सड़क समेत अन्य जनहित से जुड़े मामले शामिल रहे। उपायुक्त ने सभी आवेदनों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा आवेदकों को शीघ्र राहत उपलब्ध कराई जाए। यह भी पढ़ें- Hajipur News: जनता दरबार में 76 परिवादों की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.