Bokaro News: लोक संवाद में उपायुक्त ने सुनीं 37 जन शिकायतें, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश
बोकारो, अगस्त 1 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित 'हम आपको सुनते हैं' (लोक संवाद) कार्यक्रम में शुक्रवार को उपायुक्त अजय नाथ झा ने आम नागरिकों से प्राप्त 37 आवेदनों पर सुनवाई की। इस दौरान उन्होंने आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन आमजनों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त सभी आवेदनों पर निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा आवेदकों को उसकी अद्यतन जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.