Bokaro News: लुगुबुरु घांटाबाड़ी धोरोमगढ़ में महासम्मेलन को लेकर तैयारी
बोकारो, नवम्बर 19 -- Bokaro News: गोमिया, प्रतिनिधि। सोहराय कुनामी (कार्तिक पूर्णिमा) के अवसर पर 22 से 24 नवंबर तक गोमिया प्रखंड के ललपनिया स्थित लुगु पहाड़ पर लुगुबुरु घांटाबाड़ी धोरोमगढ़ में आयोजित होने वाले 26वें अंतर्राष्ट्रीय संताल सरना धर्म महासम्मेलन (राजकीय महोत्सव) को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल है। बोकारो जिला प्रशासन और आयोजन समिति द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। टेंट सिटी, हेलीपेड, भव्य पंडाल, विद्युत सज्जा और अन्य व्यवस्थाओं का काम युद्धस्तर पर जारी है। अधिकारियों का लगातार दौरा और निरीक्षण भी हो रहा है। आस्था, परंपरा और आदिवासी संस्कृति के इस ऐतिहासिक महाआयोजन के भव्य एवं सफल आयोजन की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। इस क्रम में झामुमो जिलाध्यक्ष रतन लाल मांझी, आयोजन समिति के बबूली सोरेन सहित अन्य पदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.