Bokaro News: लुकैया का एस-कट फ्लाईओवर हादसों को दे रहा निमंत्रण, एक साल में चार युवकों की मौत
बोकारो, अक्टूबर 3 -- Bokaro News: रुस्तम अंसारी, पेटरवार। एनएच-23 पेटरवार-बोकारो मार्ग पर लुकैया गांव के समीप नेशनल हाईवे-320 के लिए बनाया गया एस-कट फ्लाईओवर इन दिनों वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। फ्लाईओवर के खतरनाक घुमावदार मोड़ पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले एक वर्ष में यहां कई हादसे हो चुके हैं, जिनमें चार युवकों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद सड़क सुरक्षा को लेकर अपेक्षित कदम नहीं उठाए गए हैं। फ्लाईओवर के एस-कट हिस्से में न तो बैरिकेडिंग की गई है और न ही डिवाइडर की व्यवस्था है। सड़क किनारे लगा चेतावनी बोर्ड भी पर्याप्त दूरी से स्पष्ट दिखाई नहीं देता। रिफ्लेक्टर और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं होने से रात में स्थिति और गंभीर हो जाती है। सड़क के एक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.