Bokaro News: लिव इन रिलेशनशिप के बीच दूसरी शादी को बंगाल जा रहा आरोपी गिरफ्तार
बोकारो, अक्टूबर 28 -- मैथन में आरोपी युवक गिरफ्तार Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। माराफारी थाना क्षेत्र में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला को छोड़कर दूसरी शादी करने पश्चिम बंगाल जा रहे आरोपी युवक को पुलिस ने धनबाद के मैथन ओपी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी का पीछा किया और घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार ने मंगलवार को इंस्पेक्टर संजय कुमार के साथ प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है। आरोपी माराफारी थाना क्षेत्र के आजादनगर स्थित पकौड़ी मोहल्ले का निवासी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर महिला को प्रेम और शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाने का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.