Bokaro News: लापता किशोर की बरामदगी नहीं होने से नाराज मुखिया ने दी आंदोलन की चेतावनी
बोकारो, जुलाई 22 -- Bokaro News: जरीडीह प्रखंड अंतर्गत बराडीह पंचायत की मुखिया एवं प्रखंड मुखिया संघ की अध्यक्ष पुष्पा देवी ने बुधवार को लापता किशोर प्रदीप सोरेन (15 वर्षीय) के परिजनों से उनके आवास पर मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने इस दौरान कठिन समय में परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।
परिवार का हाल-चाल प्राप्त जानकारी के अनुसार, जरीडीह थानाक्षेत्र के गायछंदा, टोला झरनाटांड़ निवासी प्रदीप सोरेन बीते 17 जुलाई की सुबह लगभग 5 बजे दौड़ने के लिए घर से निकला था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन उसका अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका। इस संबंध में जरीडीह थाना में गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज कराई गई है।
पुष्पा देवी का आश्वासन परिजनों से मुलाकात के दौरान पुष्पा देवी ने पूरे मामले की जानकारी ली ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.