बोकारो, अक्टूबर 3 -- Bokaro News: चास के सोलागिडीह तालाब के सौंदर्यीकरण पर लाखों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद तालाब की स्थिति में सुधार नहीं हो सका है। इन दिनों तालाब जलकुंभियों से पूरी तरह भर गया है।

तालाब की वर्तमान स्थिति वहीं आसपास के होटल और घरों से निकलने वाला गंदा पानी सीधे तालाब में बहाया जा रहा है। इससे तालाब का पानी दूषित होने के साथ दुर्गंध भी फैल रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दूषित पानी के कारण तालाब में मछलियों के मरने की आशंका बनी हुई है। तालाब से निकल रही दुर्गंध के कारण आसपास के लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। वहीं दुर्गापूजा से लेकर छठ पूजा तक तालाब के आसपास होने वाले आयोजनों को लेकर भी स्थानीय निवासियों की परेशानी बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि समय रहते जलकुंभियों की सफाई और गंदे पानी के तालाब में गिरने पर रोक नहीं...