बोकारो, सितम्बर 6 -- Bokaro News: चास, प्रतिनिधि। चास नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था पर लाखों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद कई संपर्क पथों, गलियों और मोहल्लों में अंधेरा पसरा हुआ है। शाम ढलते ही वार्डों की सड़कें अंधकार में डूब जाती हैं, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को रात के समय विशेष कठिनाई होती है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं, जबकि अनेक इलाकों में अब तक लाइटें लगाई ही नहीं गई हैं। पर्याप्त रोशनी नहीं होने से चोरी, छिनतई और अन्य आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी की शिकायतें सामने आ रही हैं। लोगों का कहना है कि अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व सक्रिय हो गए हैं, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बन...