Bokaro News: ललपनिया में युवक का गला रेत हत्या का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
बोकारो, जुलाई 31 -- Bokaro News: गोमिया प्रखंड के ललपनिया थाना क्षेत्र के कोटवाटांड़ (तुरी टोला) में एक 18 वर्षीय युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, कोटवाटांड़ निवासी रीना देवी ने ललपनिया थाना में दर्ज शिकायत में बताया कि 29 जुलाई को उनका पुत्र राम तुरी (18 वर्ष) अपने दोस्तों के साथ पड़ोसी के घर में मोबाइल में गेम खेल रहा था। इसी दौरान गांव के जय प्रकाश सोरेन वहां धारदार हथियार लेकर पहुंचा और राम तुरी के गले पर वार कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गया।घटना के दौरान मौजूद युवकों ने साहस दिखाते हुए बीच-बचाव किया, जिससे उसकी जान ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.