Bokaro News: लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई इलाकों में जलजमाव से बढ़ी परेशानी
बोकारो, अगस्त 18 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार एवं आसपास के क्षेत्रों में पिछले 36 घंटों से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार वर्षा के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। जहां एक ओर यह बारिश धान की खेती और धनरोपनी के लिए लाभदायक साबित हो रही है, वहीं दूसरी ओर कई क्षेत्रों में जलजमाव और कीचड़ की समस्या गंभीर हो गई है। पेटरवार-कसमार मार्ग, नाई टोला के समीप सड़क तथा राष्ट्रीय उच्च पथ-23 के रथ मोड़ से गागी केवट टोला तक कई स्थानों पर पानी जमा हो गया है। इससे वाहन चालकों, साइकिल सवारों और पैदल यात्रियों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग स्कूल, बाजार, अस्पताल और बस स्टैंड जाने वाले हजारों लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। इसके अलावा छत्रु चौक, गागी हाट तथा एनएच-23 से लील...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.