Bokaro News: लक्ष्मी मार्केट में दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन की छिनतई
बोकारो, जुलाई 14 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो के सेक्टर-4 थाना क्षेत्र के लक्ष्मी मार्केट में सोमवार को दिनदहाड़े बाइक सवार दो अपराधियों ने एक महिला के गले से करीब 10 ग्राम सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल इलाके में घेराबंदी कर सर्च अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक अपराधियों का कोई सुराग नहीं मिल सका। जानकारी के अनुसार, गोमिया निवासी कनकलता सिन्हा अपने बेटे के साथ रविवार को सेक्टर-3 स्थित बहन के घर आई थीं। रात में बेटे की तबीयत खराब होने पर सोमवार सुबह वह अपने पति एवं सीसीएल कर्मी संजय सिन्हा के साथ इलाज के लिए लक्ष्मी मार्केट स्थित चिकित्सक के पास पहुंचे। डॉक्टर को दिखाने के बाद सुबह करीब 11:20 बजे वह मेडिकल दुकान से दवा ले रही थीं। इसी दौरान बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे और उनके गले से सोने की चेन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.