Bokaro News: लक्ष्मी मार्केट की सीवरेज सफाई शुरू
बोकारो, सितम्बर 23 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। सेक्टर-4 स्थित लक्ष्मी मार्केट में वर्षों से चली आ रही जलजमाव की समस्या से अब राहत मिलने की उम्मीद जगी है। मार्केट की सीवरेज व्यवस्था व नालियों की व्यापक सफाई शुरू की गई है। हर बारिश में दवा बाजार परिसर में घुटने तक पानी जमा होने से मरीजों, बुजुर्गों व महिलाओं को परेशानी होती थी। मामले को संज्ञान में लेते हुए उपायुक्त अजय नाथ झा व बीएसएल प्रबंधन ने कार्रवाई के निर्देश दिए। मंगलवार को नालियों के ऊपर से भारी स्लैब हटाकर दर्जनों सफाई कर्मियों को सफाई कार्य में लगाया गया। व्यवसायियों ने जिला प्रशासन व बीएसएल प्रबंधन के प्रति आभार जताते हुए सफाई कार्य को गुणवत्ता के साथ पूरा करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.